Lakhisarai Development: लखीसराय में विकास की नई उड़ान, 99 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, ₹30 करोड़ से बदलेगा नगर का चेहरा

Share

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय | अभिनंदन कुमार
जिले में गुरुवार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली। नगर भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से 99 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं की कुल लागत लगभग ₹30 करोड़ है, जो जिले के शहरी विकास, बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

50 योजनाओं का शिलान्यास, 43 का उद्घाटन
कार्यक्रम में 50 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिन पर ₹17 करोड़ 65 लाख की राशि खर्च होगी। वहीं, मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में शिलान्यास की गई 43 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिनका उद्घाटन ₹10 करोड़ 96 लाख की लागत से किया गया। ये योजनाएं जल निकासी, सड़कों के निर्माण, पार्क, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़ी हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना में 606 मकानों की मंजूरी
मंत्री जिवेश कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि लखीसराय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 606 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इन पर ₹15 करोड़ 15 लाख खर्च होंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत ₹10 करोड़ की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बुडको द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और एसटीपी के कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। मंत्री ने लंबित परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का निर्देश दिया, ताकि जनता को समय पर सुविधाएं मिल सकें।

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत
इस मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी शुरुआत की गई। उपमुख्यमंत्री और मंत्री ने लोगों से अपील की कि 15 अगस्त के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करें।

- Sponsored -

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, 20 सूत्री उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह और रामानंद मंडल, नगर सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

लोगों में उत्साह
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल नगर का चेहरा बदलेगा, बल्कि रोज़मर्रा की कई समस्याएं भी दूर होंगी। यह कदम जिले को विकास की नई राह पर ले जाने वाला साबित होगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031