Lakhisarai Festival: परंपरा और आस्था का संगम : लखीसराय में अमृत लक्खी महोत्सव का शुभारंभ

Share

सिमरिया धाम से अशोक धाम तक श्रद्धालुओं की यात्रा, केआरके मैदान में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

लखीसराय। शनिवार को लखीसराय में राजकीय अमृत लक्खी महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। इस दो दिवसीय महोत्सव की शुरुआत उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं द्वारा सिमरिया धाम (बेगूसराय) में गंगा स्नान से हुई। प्रातःकालीन स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने जल भरकर बाबा इन्द्रदमनेश्वर महादेव की स्थली अशोक धाम (लखीसराय) तक यात्रा की। यहाँ सामूहिक पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया। इस यात्रा में बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार और विधान पार्षद सर्वेश कुमार भी शामिल रहे।

महाआरती और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम

कार्यक्रम के दूसरे चरण में केआरके मैदान में महाआरती और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध गायक-अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण रहे। मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अमृत लक्खी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि अस्मिता और विरासत की वंदना है। उन्होंने बताया कि सिमरिया धाम हजारों वर्षों से कल्पवास की तपस्थली रहा है और लखीसराय का सीधा संबंध माता लक्ष्मी से रहा है।

विरासत और विकास का संदेश

श्री सिन्हा ने कहा कि महोत्सव हमें यह सीख देता है कि प्रगति के क्रम में परंपरा को न भूलें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विरासत और विकास का संतुलन साधा जा रहा है। श्री राम मंदिर और जानकी मंदिर का पुनर्विकास इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लखीसराय को भी आस्था और पर्यटन का केंद्र बनाना होगा। संकल्प है कि अमृत लक्खी महोत्सव आने वाले दिनों में राष्ट्रीय धरोहर बने

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930