Teachers Day: लायंस क्लब छपरा ने मनाया शिक्षक दिवस, 15 शिक्षकों को किया सम्मानित

Share

समाज निर्माण और शिक्षा में योगदान देने वाले गुरुओं को मिला सम्मान

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

छपरा (सारण)। शिक्षक दिवस के मौके पर लायंस क्लब छपरा की ओर से सोमवार की शाम भरत मिलाप चौक स्थित क्लब अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार सिंह के कार्यालय सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान पत्र प्रदान कर क्लब की ओर से आभार जताया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और आगामी सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा रखी। मंच का संचालन सचिव राकेश कुमार मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्लब के उपाध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल कुमार वर्मा ने दिया।

इस अवसर पर लायंस इंटरनेशनल 322 ई के पूर्व जिला गवर्नर डॉ. एस. के. पांडेय, छपरा की पूर्व मेयर व समाजसेवी राखी गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकेश्वर चौधरी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. अमित रंजन, डॉ. मंजय शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार जाकिर अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

डॉ. एस. के. पांडेय ने कहा कि लायंस क्लब छपरा अपने गठन काल से ही समाज सेवा में सक्रिय रहा है और शिक्षकों का सम्मान समाज निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है। पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने कहा कि क्लब की गतिविधियां लगातार समाज को प्रेरित करती हैं और शिक्षकों का सम्मान करना भविष्य निर्माण का सम्मान है।

- Sponsored -

सम्मानित शिक्षकों में संतोष कुमार, मुकेश कुमार, व्यास सिंह, मनजीत तिवारी, डॉ. शशि भूषण शाही, नसीम अख्तर, संजय कुमार भारती, शशि प्रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, कमल कुमार सिंह सेंगर, डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार वर्मा संकल्प, विक्की आनंद और सीमा कुमारी शामिल रहे। जो शिक्षक उपस्थित नहीं हो पाए, उन्हें उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा।


Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930