Saharsa News: इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

Share

डॉ. पर लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l भागलपुर

सहरसा | सौरबाजार थाना क्षेत्र के दुहबी गांव निवासी संजय ठाकुर (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने काशनगर बाजार स्थित निजी चिकित्सक डॉ. वी. कुमार उर्फ डॉ. मुकेश पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि बुखार से पीड़ित संजय ठाकुर को सोमवार की सुबह इलाज के लिए उक्त चिकित्सक के क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मरीज की हालत बिगड़ती गई। इसके बावजूद चिकित्सक ने मरीज को बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर करने की बजाय सिटी स्कैन कराने भेज दिया। इसी क्रम में रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मौत के बाद चिकित्सक ने किसी तरह की संवेदना प्रकट नहीं की। बल्कि मामले को दबाने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन देने लगे। जब परिजनों ने मानने से इंकार कर दिया तो चिकित्सक ने खुद ही पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना पाकर सौरबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ क्लिनिक के बाहर जुट गई और हंगामा करने लगी। हालांकि पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, परिजन चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031