नालंदा: देवीसराय चौराहे पर स्कूटी सवार युवक को अपराधियों ने गोली मारी, हालत नाजुक

Share

देवीसराय चौक पर घात लगाए बदमाशों की वारदात, पटना रेफर

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

बिहारशरीफ l अविनाश पांडेय

जिले के बिहारशरीफ में सोमवार की शाम अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे डाली। दीपनगर थाना क्षेत्र के व्यस्त देवीसराय चौराहे पर बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

स्कूटी से लौट रहा था युवक, बदमाशों ने रोका और चलाई गोली

घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। घायल युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के बरनौसा गांव निवासी 25 वर्षीय हर्ष कुमार के रूप में हुई है। हर्ष कुमार, दीनबंधु का बेटा है और इन दिनों रामचंद्रपुर बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार की शाम वह स्कूटी से बिहारशरीफ लौट रहा था। तभी देवीसराय चौक के पास घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी।

खून से लथपथ होकर सड़क पर गिरा, लोग जुटे मदद को

फायरिंग के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि हर्ष का किसी से कोई विवाद नहीं था।

- Sponsored -

पुलिस ने की नाकेबंदी, CCTV खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर जांच तेज कर दी है।

कारणों पर सस्पेंस, जांच में जुटी पुलिस

घटना के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। वारदात ने एक बार फिर जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031