Siwan News: बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में नए बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन

Share

डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने किया लोकार्पण, बोले– खेल से बनता है आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान।
बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, सिवान में रविवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए बास्केटबॉल कोर्ट का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और गरिमा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की बड़ी उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।

निदेशक ने किया स्वागत, फीता काटकर हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर द्वारा मुख्य अतिथि डीएम का पुष्पगुच्छ व स्मृति-उपहार भेंट कर स्वागत से हुई। इसके बाद डीएम श्री मैत्रेय ने फीता काटकर बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के साथ ही विद्यार्थियों ने तालियों की गूंज से अतिथि का अभिनंदन किया और खेल भावना का परिचय दिया।

खेल शिक्षा का अहम हिस्सा : डीएम
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम विवेक रंजन मैत्रे ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से बच्चों में शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक मजबूती, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी की अपील की। डीएम ने कहा कि खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की शक्ति को मजबूत करते हैं।

विद्यालय प्रबंधन की सराहना
डीएम ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक खेल सुविधाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि बास्केटबॉल जैसे खेल बच्चों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उनका उज्ज्वल भविष्य गढ़ने में सहायक होते हैं।

बच्चों के सवालों का दिया सहज उत्तर
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डीएम से शिक्षा, खेल और करियर से जुड़े कई सवाल पूछे। डीएम श्री मैत्रे ने सरल और स्पष्ट शब्दों में बच्चों के प्रश्नों का उत्तर देकर उनका मार्गदर्शन किया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पौधारोपण
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक और खेल संबंधी प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनका उपस्थित जनों ने भरपूर आनंद लिया। समारोह के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसे प्रेरणादायक बताया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31