Siwan: लौह माता जगमातो देवी की 90वीं जयंती पर होगा भव्य समारोह, 2 फरवरी को नंदा मुड़ा में आयोजन

Share

पूर्व विधायक व समाजसेविका की स्मृति में पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि, मंचीय कार्यक्रम और भजनांजलि, एक दिन पूर्व अष्टयाम का शुभारंभ

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिसवन (सिवान)। पूर्व विधायक एवं प्रसिद्ध समाजसेविका लौह माता जगमातो देवी की 90वीं जयंती समारोह का आयोजन 2 फरवरी 2026, सोमवार को किया जाएगा। यह पुनीत आयोजन उनके निवास सिसवन प्रखंड के नंदामुड़ा स्थित माता जगमातो मातृ मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के तहत पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि और आमंत्रित कलाकारों द्वारा स्वरांजलि प्रस्तुत की जाएगी।

आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। माता जगमातो देवी ने अपने जीवन में सामाजिक सेवा, जनकल्याण और जनप्रतिनिधि के रूप में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जयंती समारोह के माध्यम से उनके विचारों और योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुभ अष्टयाम का प्रारंभ होगा। वहीं 2 फरवरी को सुबह 10 बजे अष्टयाम की पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू होगी। सुबह 10 से 10:30 बजे तक मातृ-पितृ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद 10:30 से 11:30 बजे तक पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा विद्वान आचार्यों द्वारा शांति पाठ होगा।

सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक स्मृति वातायन के अंतर्गत मंचीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वक्ता लौह माता जगमातो देवी के जीवन, संघर्ष और समाज सेवा पर प्रकाश डालेंगे। दोपहर 1 बजे से भजनांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें आमंत्रित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसी दौरान आगंतुकों के लिए सद्भावना भोज की भी व्यवस्था रहेगी।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930