Political News: बिहार अब बदल चुका है : डॉ. गुरु प्रकाश पासवान

Share

2005 से पहले अराजकता, अव्यवस्था और पिछड़ेपन की रही पहचान, आज सड़क, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में आया बड़ा बदलाव

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

बिहारशरीफ | अविनाश पांडेय

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि 2005 से पहले और आज के बिहार में जमीन-आसमान का फर्क है। उस दौर में अराजकता, अव्यवस्था और पिछड़ापन बिहार की पहचान हुआ करता था, लेकिन आज राज्य विकास की नई पहचान बना रहा है।

मंगलवार को बिहारशरीफ सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विकास का असली पैमाना सड़क, अस्पताल, विधि-व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं होती हैं। इन सभी क्षेत्रों में बिहार ने उल्लेखनीय सुधार किया है। सड़क नेटवर्क का विस्तार हुआ है, अस्पतालों की बेहतर व्यवस्था हुई है और कानून-व्यवस्था में भी काफी सुधार दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में गिरावट आई है। हर परिवार को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है। पहले सामाजिक सुरक्षा पेंशन मात्र 400 रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1100 रुपये कर दिया गया है। इससे गरीब, वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन को सीधा लाभ मिल रहा है।

- Sponsored -

महिलाओं के सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि महिला पुलिस की बड़ी पैमाने पर बहाली की गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। डोमिसाइल नीति लागू होने से युवाओं को शिक्षा और रोजगार में भी नए अवसर मिल रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उनकी राजनीति केवल नकारात्मकता और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा और एनडीए की सरकार आने वाले दिनों में बिहार को और मजबूत व विकसित बनाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031