सहरसा : मांगों को लेकर 102 एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, मरीज बेहाल

Share

सदर अस्पताल परिसर में खड़ी एम्बुलेंस, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

सहरसा | जिले के 102 एम्बुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सदर अस्पताल परिसर में एम्बुलेंस खड़ी कर धरना दे रहे हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हड़ताल के कारण मरीजों को समय पर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मियों का कहना है कि उनसे 12 घंटे की ड्यूटी ली जाती है, लेकिन भुगतान केवल 8 घंटे के हिसाब से किया जाता है। साथ ही उन्हें श्रम अधिनियम के तहत वेतन, ग्रुप इंश्योरेंस और अन्य सुविधाओं का लाभ नहीं दिया जा रहा। इन मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर वे हड़ताल पर हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

धरना स्थल पर मौजूद एम्बुलेंस कर्मी प्रमोद कुमार ने कहा, “हमारी मेहनत का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा। सरकार को हमारी समस्याओं का संज्ञान लेना चाहिए।” वहीं दिलीप कुमार ने कहा, “हम मरीजों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, लेकिन हमें ही अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, हम काम पर नहीं लौटेंगे।”

हड़ताल से सदर अस्पताल समेत प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस सेवाएं ठप पड़ी हैं। गंभीर मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल लाना पड़ रहा है, जिससे इलाज में देर हो रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द पहल कर समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30