Sitamarhi Politics: बोलेगा बिहार, बदलेगा सरकार: वोटर अधिकार यात्रा को लेकर अमित टुन्ना का सीतामढ़ी में बड़ा बयान

Share

भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप, कहा– दलित-पिछड़ों और गरीबों का हक छीना जा रहा है

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l मुजफ्फरपुर

सीतामढ़ी। अशफाक खान
रीगा विधानसभा आश्रम में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेता अमित कुमार टुन्ना ने भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर रही है ताकि दलित, पिछड़ों और गरीबों के अधिकार छीने जा सकें। टुन्ना ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन पूरे बिहार में वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ वोट का सवाल नहीं, बल्कि बेरोजगारी, पलायन और संविधान की रक्षा की लड़ाई है।

27 को सीतामढ़ी पहुंचेगी वोटर अधिकार यात्रा

उन्होंने यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को शाम 7 बजे वोटर अधिकार यात्रा मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी पहुंचेगी। सबसे पहले सैदपुर आगमन होगा, इसके बाद रात 8 बजे डुमरा के हवाई अड्डा मैदान में रात्रि विश्राम किया जाएगा। अगले दिन 28 अगस्त की सुबह 7 बजे यात्रा कांग्रेस आश्रम से होकर जानकी मंदिर दर्शन करेगी और फिर रीगा मिल चौक होते हुए सुप्पी, बैरगनिया और पटेल चौक तक जाएगी।

हरियाणा-महाराष्ट्र से लेकर बनारस तक हुए चुनाव आयोग के कारनामे

प्रेस वार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में टुन्ना ने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ में चुनाव आयोग की कारगुजारियां पहले ही उजागर हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि बनारस में प्रधानमंत्री “हारते-हारते जीते” और अब वही खेल बिहार में दोहराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन, उन्होंने नारा दिया – “बिहारी रहेगा सब पर भारी।”

युवाओं की भीड़ बनी उम्मीद

टुन्ना ने कहा कि राहुल गांधी के साथ चल रहे युवाओं की भीड़ इस बात का संकेत है कि जनता वोट चोरी के खिलाफ जाग चुकी है। उन्होंने भरोसा जताया कि बिहार में जनता वोट चोरी नहीं होने देगी और बदलाव की बयार बह चुकी है।

- Sponsored -

प्रेस वार्ता में बंगाल कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की उपाध्यक्ष रुखसाना खातून, बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि डॉ. राजीव कुमार काजू, मनोज यादव, रितेश रमन, अजय कुशवाहा, वीना राम, सुशील पासवान, अरुण शाह समेत कई नेता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031