PM Surya Ghar Yojana: 2.5 लाख गरीब परिवारों के घरों पर लगेंगे सोलर प्लांट, बिहार में 1512 करोड़ की योजना शुरू

Share

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

सिवान में डीएम समेत अधिकारियों ने वीसी से जुड़कर देखा शुभारंभ कार्यक्रम

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया। करीब 1,512 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त एवं सस्ती बिजली उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सिवान समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, अपर समाहर्ता तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। अधिकारियों ने योजना को राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन पर बल दिया।

- Sponsored -

योजना के तहत पात्र कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। इससे लाभार्थियों को बिजली बिल के बोझ से काफी राहत मिलेगी। साथ ही वे स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग से भी जुड़ सकेंगे। ऊर्जा विभाग के अनुसार यह पहल न केवल ग्रामीण और कमजोर वर्ग के परिवारों को आर्थिक लाभ पहुंचाएगी, बल्कि राज्य में हरित ऊर्जा के विस्तार को भी गति देगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। यह योजना जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के जीवन स्तर में सुधार लाने वाली महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार और ऊर्जा विभाग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ शीघ्र और प्रभावी ढंग से पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से योजना की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में इसका लाभ उठाने की अपील की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930