सिवान: नौतन के बरोहा में झाड़ियों से 54 कार्टून शराब बरामदतस्कर फरार, पुलिस ने तेज की दबिश

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

नौतन (सीवान) | थाना क्षेत्र के बरोहा गांव में शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए झाड़ियों में छिपाकर रखी शराब की भारी खेप बरामद की। पैक्स गोदाम के समीप की गई इस कार्रवाई में पुलिस को 54 कार्टून देशी शराब के टेट्रा पैक मिले, जिन्हें तस्करों ने तिरपाल से ढककर झाड़ियों में छिपा रखा था।

गुप्त सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरोहा गांव में शराब की खेप छिपाए जाने की जानकारी मिलते ही टीम को तुरंत रवाना किया गया। पुलिस दल वहां पहुंचा और इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे गए कार्टून बरामद हुए।

पहले भी तस्करी में शामिल दोनों पर केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, इस तस्करी में दो कुख्यात शराब कारोबारी शामिल हैं—चितमठ गांव का धर्मेंद्र चौहान और बरोहा गांव का संतोष माझी। दोनों पर पूर्व में भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि ये तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब मंगाकर गांव के निर्जन स्थानों पर छिपाते और फिर सप्लाई करते थे।

गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी
बारामदगी के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि तस्कर कार्रवाई की भनक लगते ही फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस टीम ने कहा कि इलाके में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31