Inspiration Story: जिम्मेदारियों और संघर्ष के बीच सीवान में सार्जेंट पद पर तैनात श्वेता कुमारी ने रचा इतिहास, 70वीं बीपीएससी में ग्रामीण विकास अधिकारी बनीं

Share

सीवान में सार्जेंट पद पर तैनात श्वेता कुमारी ने विपरीत परिस्थितियों को हराकर पाई सफलता;

परिवार की सबसे बड़ी संतान होने के नाते उठाई जिम्मेदारियों की बड़ी भूमिका

एजुकेशन न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l पूर्वी चंपारण/सीवान।
कहते हैं कि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो मुश्किल हालातों में भी अपने हौसले को टूटने नहीं देते। ऐसा ही उदाहरण पेश किया है पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव की रहने वाली श्वेता कुमारी ने। श्वेता ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर पोस्ट ऑफिस आरडीओ (ग्रामीण विकास अधिकारी) के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।

वर्तमान में श्वेता कुमारी बिहार पुलिस में सीवान जिले में सार्जेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी के साथ-साथ कठिन परिश्रम और निरंतर तैयारी के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता आज उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में अपने सपनों को साकार करने की कोशिश कर रहे हैं।

श्वेता अपने परिवार की सबसे बड़ी संतान हैं। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं, जिनकी जिम्मेदारी लंबे समय से उनके कंधों पर रही है। उनके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, लेकिन लंबे समय से अस्वस्थ रहने के कारण परिवार की आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई थीं। ऐसे में श्वेता ने न केवल अपने परिवार का सहारा बनने का काम किया, बल्कि अपने लक्ष्य की ओर भी लगातार बढ़ती रहीं।

- Sponsored -

श्वेता बताती हैं कि जीवन में कई बार ऐसे पल आए जब हालात बेहद कठिन थे। घर की जिम्मेदारियां, पिता की बीमारी और नौकरी के दबाव के बीच पढ़ाई के लिए समय निकालना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका मानना है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा सफलता की राह नहीं रोक सकती।

श्वेता की इस सफलता से उनके गांव राजपुर और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। उनकी कहानी यह साबित करती है कि संघर्ष चाहे जितना बड़ा हो, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर हर मंजिल हासिल की जा सकती है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930