Encounter Case: आंदर ढाला गोलीकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया मुख्य आरोपी सोनू यादव, दो पहले ही गिरफ्तार

Share

सड़क विवाद में हुई फायरिंग में हर्ष सिंह की मौत, चंदन सिंह घायल; 25 हजार का इनामी सोनू यादव ढेर

क्राइम डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय l सिवान।

नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के पास 29 अप्रैल को हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों—छोटू यादव (पिता हीरा लाल यादव, हथौड़ा, थाना हुसैनगंज) और सुनील यादव (पिता दिलीप यादव, खरसंडा, थाना हुसैनगंज)—को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य आरोपी सोनू यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

घटना 29 अप्रैल को सड़क पर साइड लेने के विवाद से शुरू हुई थी, जिसमें अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी कर दी थी। इस हमले में हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी से खुलासा

पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और आसूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित गिरफ्तारी की।

पचलखी से भागे आरोपी, रास्ते में मुठभेड़

जांच के दौरान सूचना मिली कि मुख्य आरोपी सोनू यादव नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी बाजार में मौजूद है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह साथियों के साथ फरार हो गया। इसके बाद लकड़ी बदर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम से आमना-सामना हुआ। बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से दो-दो राउंड गोली चली, जिसमें सोनू यादव घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

हिस्ट्रीशीटर था सोनू यादव, दर्जनों कांडों में था नामजद

सोनू यादव पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ दर्ज कांड इस प्रकार हैं—

  1. हुसैनगंज थाना कांड सं0-330/19 (25.12.2019) – धारा 307/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट, बाद में 302 भा.द.वि.
  2. उचकागांव थाना कांड सं0-254/20 (05.07.2020) – धारा 420/406/467/468/471/414/120(बी) भा.द.वि. एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
  3. उचकागांव थाना कांड सं0-132/20 (09.05.2020) – धारा 302/120(बी)/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  4. मीरगंज थाना कांड सं0-12/20 (12.01.2020) – धारा 302/120(बी)/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  5. मुफसिल थाना कांड सं0-252/19 (04.07.2019) – धारा 399/402/414 भा.द.वि. एवं 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट
  6. मुफसिल थाना कांड सं0-247/19 (27.06.2019) – धारा 394 भा.द.वि.
  7. असांव थाना कांड सं0-66/19 (23.06.2019) – धारा 395/397 भा.द.वि. एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम
  8. आंदर थाना कांड सं0-51/20 (07.04.2020) – धारा 302/34/212/120(बी) भा.द.वि.
  9. आंदर थाना कांड सं0-32/26 (06.02.2026) – धारा 126(2)/115(2)/109(1)/352/351(1)/61(2) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट
  10. हुसैनगंज थाना कांड सं0-01/26 (01.01.2026) – धारा 191(2)/126(2)/115(2)/308(2)/308(3)/303(2)/324(4)/352/351(2) बीएनएस
  11. हुसैनगंज थाना कांड सं0-176/26 (30.04.2026) – धारा 362/123/109/3(5) बीएनएस
  12. नगर थाना कांड सं0-474/26 (29.04.2026) – धारा 103(1)/281/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट

हथियार और बाइक बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक लोडेड देशी पिस्टल, एक खोखा और काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में पु.नि. अविनाश कुमार (नगर थाना), छोटन कुमार (बड़हरिया थाना), राजेश कुमार सिंह (जीबी नगर), मोहन कुमार सिंह (हुसैनगंज), पु.अ.नि. राजीव कुमार पटेल (एमएच नगर), प्रशांत कुमार व विकास कुमार (जिला आसूचना इकाई) की टीम शामिल रही।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031