Seed Distribution: नौतन में बीज वितरण अंतिम चरण में, किसानों के लिए सुनहरा मौका

Share

20 दिनों से चल रहा अभियान; अनुदानित दर पर मिल रहा मूंग और शंकर मक्का का बीज

कृषि डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l नौतन (सीवान):
नौतन प्रखंड कृषि कार्यालय में गरमा वर्ष 2026 के तहत बीज वितरण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पिछले करीब 20 दिनों से चल रहे इस अभियान के तहत किसानों को मूंग और शंकर मक्का के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी जुनैद अख्तर ने किसानों से अपील की है कि जो किसान अब तक बीज नहीं ले सके हैं, वे जल्द से जल्द कार्यालय पहुंचकर इसका लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि इस बार प्रखंड में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराया गया था, ताकि अधिक से अधिक किसानों तक इसका लाभ पहुंच सके। अब वितरण प्रक्रिया अंतिम दौर में है और सीमित मात्रा में बीज शेष बचा है। ऐसे में किसानों को देरी नहीं करनी चाहिए।

जुनैद अख्तर ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे बीज की गुणवत्ता बाजार में मिलने वाले बीजों की तुलना में बेहतर होती है। साथ ही यह बीज सरकार द्वारा अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसानों को काफी सस्ती कीमत पर अच्छी गुणवत्ता का बीज मिल रहा है। इससे खेती की लागत कम होने के साथ-साथ उत्पादन में भी वृद्धि की संभावना रहती है।

उन्होंने यह भी बताया कि गरमा फसल के लिए मूंग और शंकर मक्का किसानों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो कम समय में तैयार होकर अच्छी आमदनी दे सकते हैं। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक किसान इन फसलों की खेती करें और अपनी आय बढ़ाएं।

- Sponsored -

कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में पहुंचकर आवश्यक कागजात के साथ बीज प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के लिए किसान सीधे कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930