दिनदहाड़े हुई वारदात, सीसीटीवी जांच की मांग
डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना
सिवान। नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मेन रोड स्थित सिटी कार्ट मॉल के पास दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। चोरी का शिकार हुए दिलीप कुमार शर्मा, पिता स्व. बिजली शर्मा, निवासी बगौरा, थाना दरौंदा, जिला सिवान ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित दिलीप कुमार के अनुसार वे 19 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे अपने निजी कार्य से सिटी कार्ट मॉल गए थे। उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-29 N 8088) मॉल के पास पार्क की थी। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो वहां से बाइक गायब थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






