Bihar Politics: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिले भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिवनाथ कुशवाहा

Share

पटना स्थित आवास पर हुई मुलाकात; संगठन विस्तार, किसानों के मुद्दों और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

पॉलीटिकल न्यूज डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l पटना/गोपालगंज।

बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिथिलेश तिवारी से भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शिवनाथ कुशवाहा ने पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान डॉ. शिवनाथ कुशवाहा ने गोपालगंज जिले, विशेष रूप से पंचदेवरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की समस्याओं, कृषि संसाधनों की उपलब्धता तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से जनसरोकार के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

साथ ही श्री कुशवाहा ने संगठन की मजबूती, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।

उन्होंने शिक्षा मंत्री को क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं से भी अवगत कराया और विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन और जनहित से जुड़े विषय प्रमुख रूप से चर्चा के केंद्र में रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930