Community Support: मां के प्रसाद अभियान का चौथा चरण 13 जून को, जरूरतमंदों के बीच बांटा जाएगा प्रसाद

Share

भाजपा नेताओं, शिक्षाविदों और समाजसेवियों की सहभागिता; विदूर्ति हाता हनुमान मंदिर में दोपहर 1 से 2 बजे तक होगा वितरण

धर्म अध्यात्म डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान। समाज सेवा और धार्मिक आस्था को जनसहभागिता से जोड़ने वाले “मां के प्रसाद वितरण अभियान” का चौथा चरण आगामी 13 जून (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। यह अभियान पिछले 23 मई से लगातार प्रत्येक शनिवार चल रहा है और जरूरतमंद लोगों तक मां का प्रसाद पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

इस क्रम में मिलन सेवा समिति, हनुमान मंदिर, विदूर्ति हाता परिसर में दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने अधिक से अधिक लोगों से इसमें सहभागिता करने की अपील की है।

अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्र, बौद्धिक विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य किशोर कुमार पांडेय तथा राजेंद्र कॉलेज, छपरा के पूर्व प्राचार्य डॉ. उदय शंकर पांडेय भी जुड़े हुए हैं और इसकी सराहना कर रहे हैं।

इस जनसेवा अभियान की पहल डिजिटल न्यूज चैनल केएमपी भारत — “खबर, अब डिजिटल की ताकत के साथ” द्वारा की गई है। अभियान के संचालन और नेतृत्व में भाजपा नेत्री श्रीमती लिसा लाल, गोपाल फार्मा एंड वैक्सीन स्पेशलिटी के डायरेक्टर विवेक लाल, शिक्षक पवन पांडेय तथा रोटरी क्लब के सचिव संजय जायसवाल सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजकों का कहना है कि यह अभियान केवल प्रसाद वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का एक प्रयास है। लगातार चार सप्ताह से चल रहे इस कार्यक्रम को लोगों का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। अभियान से जुड़े लोगों का मानना है कि सामूहिक सहभागिता से समाज में सेवा और सद्भाव की भावना को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031