Kanpur: नए अपर श्रमायुक्त शमीम अहमद का हिंद मजदूर सभा ने किया स्वागत

Share

फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामनाएं, श्रमिक हितों और श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l कानपुर

संवाददाता l कानपुर।

हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के पदाधिकारियों ने कानपुर मंडल के नवपदस्थापित अपर श्रमायुक्त शमीम अहमद का उनके कार्यालय पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। संगठन की ओर से उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई।

इस अवसर पर हिंद मजदूर सभा के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष तारनी कुमार पासवान ने कहा कि श्रमिक वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा तथा श्रम कानूनों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना प्रशासन और श्रमिक संगठनों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए अपर श्रमायुक्त के नेतृत्व में श्रमिक हितों से जुड़े मामलों का त्वरित और निष्पक्ष समाधान होगा।

अपर श्रमायुक्त शमीम अहमद ने भी संगठन के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रमिकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने श्रमिक संगठनों से रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों एवं नियोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

- Sponsored -

स्वागत कार्यक्रम के दौरान श्रमिक कल्याण योजनाओं, औद्योगिक क्षेत्रों में श्रम कानूनों के पालन, सामाजिक सुरक्षा तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। संगठन के प्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों की चुनौतियों से अवगत कराते हुए उनके निराकरण की मांग रखी।

कार्यक्रम में हिंद मजदूर सभा के मंडल मंत्री योगेश ठाकुर, सहायक मंत्री बनवारी लाल, वी. के. यादव (एलआईसी), आर. एस. मिश्रा (बिजली विभाग), विजय शंकर (रेलवे), हस्मत खान, अतीक अहमद सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने नए अपर श्रमायुक्त को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और श्रमिक हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930