Siwan BJP News: संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन 16 जुलाई को, मुख्य अतिथि होंगे मंत्री मंगल पांडेय

Share

टाउन हॉल सिवान में होगा भव्य आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने दी जानकारी

स्टेट डेस्क, केएमपी भारत, पटना

सिवान। भारतीय जनता पार्टी, जिला सिवान के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन का आयोजन बुधवार, 16 जुलाई 2025 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से टाउन हॉल, सिवान में आयोजित किया जाएगा।

इस सम्मेलन में बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मेलन संत रविदास जी के विचारों एवं संदेशों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समानता, भाईचारा और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की थी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।

- Sponsored -

सभी नागरिकों से अपील
भाजपा सिवान जिलाध्यक्ष ने जिले के सभी नागरिकों, संत रविदास जी के अनुयायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से सम्मेलन में ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30