Sonipat (Haryana): “घरौंडा में गूंजा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’, बिहार चुनाव को लेकर बढ़ा उत्साह”

Share

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी और अभिमन्यु सिंह पटेल ने संभाली कमान, बिहार लौटने को प्रवासी भर रहे फार्म

सेंट्रल डेस्क, केएमपी भारत, सोनीपत, (हरियाणा)

घरौंडा (करनाल)। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत करनाल के घरौंडा स्थित रेस्ट हाउस में बिहार चुनाव को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा व बिहार के सैकड़ों प्रवासी भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ओबीसी मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बैरागी, प्रमुख वक्ता व भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अभिमन्यु सिंह पटेल (सोनीपत), मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी, मनोनीत पार्षद सुधीर यादव, महामंत्री तरसेम राणा, सैनी जी, मनोनीत पार्षद अनिल जावा व सतीश जांगरा समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।


निर्मला बैरागी: बिहार के लिए एकजुट है घरौंडा का पूर्वांचल


कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती निर्मला बैरागी ने कहा कि घरौंडा में रहने वाले सभी बिहार व पूर्वांचल के लोग पूरी तरह एकजुट हैं और बड़ी संख्या में बिहार जाने के लिए फार्म भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि “पूर्वांचल के लोगों में गजब का उत्साह है और हम सब मिलकर बिहार चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे।”


अभिमन्यु सिंह पटेल: सरल ऐप पर डाटा अपलोड करें, मतदान को बनाएं अभियान


भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अभिमन्यु सिंह पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हमें ज्यादा से ज्यादा बिहारियों का डाटा इकट्ठा करना है और उसे सरल ऐप पर लोड करना है ताकि बिहार जाकर अधिक से अधिक प्रवासी एनडीए के पक्ष में मतदान करें।”


मंडल अध्यक्ष ने कहा: कॉलोनियों में जाकर करें सर्वे


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रोहित भंडारी ने बताया कि कॉलोनियों में जाकर डाटा एकत्र करने की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर प्रवासी बिहारी से संपर्क कर उन्हें फार्म भरवाने और वोट देने के लिए प्रेरित करें।


ठेकेदारों और कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी


कार्यक्रम में पूर्वांचल क्षेत्र से राइस मिल के ठेकेदार राम आसरे, रामपरित जी समेत सैकड़ों ठेकेदार व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बिहार चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। राष्ट्रीय महामंत्री एवं सह-संयोजक ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान अभिमन्यु सिंह पटेल ने बताया कि यह कार्यक्रम आने वाले चुनाव में प्रवासी बिहारियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31