BJP Siwan: भाजपा के विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, संत समाज और कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Share

सिवान में आयोजित सम्मेलन में मंत्री, सांसद और प्रदेश नेताओं ने गिनाईं केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां, हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद

पॉलिटिकल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

भारतीय जनता पार्टी, सिवान द्वारा “12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां शांति, विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हुई है।

महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान और रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है।

- Sponsored -

सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण समाज के विशिष्ट एवं सम्मानित व्यक्तित्वों का सम्मान समारोह रहा। कार्यक्रम में विभिन्न मठों एवं मंदिरों से पहुंचे साधु-संतों, मठाधीशों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा एवं सामाजिक समरसता की मजबूत नींव है। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सभी सम्मानित व्यक्तियों का अभिनंदन किया।

अध्यक्षीय संबोधन में राहुल तिवारी ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेश कांत सिंह, कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, मनोज कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, नंद प्रसाद चौहान, लालबाबू कुशवाहा, मुकेश सिंह कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, अनुराधा गुप्ता, कुंदन सिंह, किरण गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, अजीत चौरसिया, अजय पासवान, दीपू सिंह चंदेल सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930