गोपालगंज। जमीन कब्जाने की साजिश में कुचायकोट के जदयू विधायक समेत तीन पर केस

Share

फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने का आरोप, हथियार के बल पर काम रुकवाने की धमकी

कुचायकोट के बेलवां गांव की 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन का मामला, 4 अगस्त 2024 को हुई थी घटना

गोपालगंज | कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवां गांव की 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन को फर्जी दस्तावेज के आधार पर कब्जाने की साजिश के मामले में शनिवार को कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेन्द्र पाण्डेय समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी जितेन्द्र कुमार राय के आवेदन पर दर्ज की गई है। उन्होंने विधायक अमरेन्द्र पाण्डेय, उनके भाई सतीश पाण्डेय और सीवान निवासी भुवनेश्वर पाण्डेय उर्फ भोला पाण्डेय को नामजद किया है।

आवेदक ने बताया कि उक्त जमीन मुजफ्फरपुर की किरण सिन्हा की है, जिस पर वे खेती-बारी कराते हैं। यह जमीन वर्ष 1985 में भू-हदबंदी से मुक्त हुई थी। 4 अगस्त 2024 को जब वे खेत की जुताई करा रहे थे, तभी भुवनेश्वर पाण्डेय हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और कहा कि वे अमरेन्द्र और सतीश पाण्डेय के आदेश से आए हैं। उन्होंने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए फर्जी दस्तावेज की छायाप्रति दिखाई और धमकी दी कि यदि जुताई नहीं रोकी गई तो अंजाम बुरा होगा। इसके बाद डर के कारण जुताई का काम रोक दिया गया।बाद में जब जमीन की मालकिन किरण सिन्हा से दस्तावेज की जांच करवाई गई, तो पता चला कि वह कूटरचित है और जमीन हड़पने की नीयत से तैयार किया गया है।

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और छानबीन की जा रही है।

क्या कहते हैं गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक

“पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जमीन के दस्तावेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”— अवधेश दीक्षित, एसपी, गोपालगंज

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930