सीवान : स्व. रघुबीर सिंह के आवास पहुंचे नगर विकास मंत्री जीवेश मिश्रा

Share

परिजनों से मिल किया पुराना रिश्ता ताजा, 108 धार्मिक पुस्तकों का किया वितरण, स्मृति स्मारक के सदस्यों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत

सीवान। जिला मुख्यालय स्थित स्व. रघुबीर सिंह स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व पार्षद के निवास पर देर रात नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पहुंचे। मंत्री ने स्व. सिंह के परिजनों से मुलाकात कर पुराने संबंधों को याद किया और भावुक क्षण साझा किए।कार्यक्रम का संयोजन लोकतंत्र सेनानी परिषद के जिला अध्यक्ष और अवकाशप्राप्त शिक्षक जनक देव तिवारी ने किया।

उन्होंने मंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।इस अवसर पर रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार की ओर से तैयार कार्ययोजना के तहत नगर विकास मंत्री ने 108 रामचरितमानस और गीता की धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया। पुस्तकालय अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवाओं को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना है।

मंत्री मिश्रा ने कहा, “स्व. रघुबीर सिंह के परिवार से मेरा 25 वर्षों का जुड़ाव है, मैं खुद को उनके परिवार का सदस्य मानता हूं। बच्चों से मिलना और उन्हें मार्गदर्शन देना मेरा कर्तव्य है। जल्द ही फिर से आने का वादा करता हूं।”

कार्यक्रम में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, सिवान शाखा के कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू, पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान, डॉक्टर श्रेया शाही समेत कई गणमान्य लोग और स्मृति स्मारक के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।दवा विक्रेता संघ, सिवान इकाई ने भी मौके पर मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

TAGS:,

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031