Apna Hospital: अपना हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगी 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा

Share

गौशाला के सामने शुरू हुआ अस्पताल

स्त्री रोग, गर्भावस्था, बांझपन व परिवार नियोजन से जुड़ी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी

हेल्थ न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान।

शहर के घरभरन मार्केट, गौशाला के सामने रविवार को अपना हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। सुबह 11 बजे संतोषी माता मंदिर के पुजारी गुरुदेव प्रभुनाथ प्रसाद, समाजसेवी मुखदेव सिंह और एक्यूरेट डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक डॉ. सौरभ कुमार (एमडी पैथोलॉजी) सहित कई गणमान्य लोगों ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान अस्पताल की संचालिका डॉ. आभा रानी को अतिथियों ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

उद्घाटन समारोह में शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी, अधिवक्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोग मौजूद रहे। चिकित्सकों ने कहा कि सीवान में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में अपना हॉस्पिटल की शुरुआत एक महत्वपूर्ण पहल है।

- Sponsored -

नीलकमल हॉस्पिटल के डॉ. विनय सिंह ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अस्पताल में महिलाओं के प्रजनन अंगों से संबंधित रोग, गर्भावस्था तथा अन्य स्त्री रोगों से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, ई. सतीश सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि अस्पताल में 24×7 स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। यहां गर्भावस्था, बांझपन, गर्भाशय व अंडाशय से संबंधित रोगों तथा परिवार नियोजन जैसी समस्याओं के उपचार और मार्गदर्शन की सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने की तैयारी है।

समाजसेवी एवं डॉ. आभा रानी के नाना मुखदेव सिंह ने कहा कि उनकी नातिनी चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़कर परिवार का नाम रोशन करने के साथ सीवान की जनता की सेवा करेंगी, यह उनके लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि डॉ. आभा रानी को पटना एम्स सहित विभिन्न संस्थानों में कार्य और चिकित्सा क्षेत्र का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. आभा रानी सीवान में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देंगी।

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं सीवान के पूर्व विधायक अवध बिहारी चौधरी ने भी अस्पताल की संचालिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपना हॉस्पिटल क्षेत्र में निरंतर प्रगति करे और सीवान का नाम रोशन करे।

समारोह में डॉ. अशोक ठाकुर, डॉ. रामेश्वर सिंह, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. भानु बाबू, डॉ. आमिर, डॉ. इमरान, प्रदीप, अभय सिंह, सुभाष मुखिया, किरण गुप्ता, राहुल तिवारी, अभिमन्यु सिंह, चंद्रकेतु सिंह, शौर्य राज, मिंकू, अरुण सिंह, विनोद सिंह, सुषमा सिंह, रीता सिंह, प्रियंका पांडे, शांति सिंह, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, गोप बाबू और सुनील दत्त शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930