Health Camp: शुगर जांच शिविर में लोगों की हुई जांच, जरूरतमंदों को मुफ्त ग्लूकोमीटर

Share

संकल्प फाउंडेशन की पहल से अयोध्यापुरी में लगा स्वास्थ्य शिविर, जांच के बाद लोगों को किया गया जागरूक

हेल्थ न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सीवान। शहर के अयोध्यापुरी स्थित पाण्डेय कॉम्प्लेक्स के सामने रविवार को संकल्प फाउंडेशन की ओर से शुगर जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक चले शिविर में आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने रक्त में शुगर की जांच कराई।

शिविर का आयोजन संकल्प फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में कराया गया। इस दौरान लोगों की शुगर जांच करने के साथ उन्हें मधुमेह से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में जांच कराने पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय-समय पर शुगर की जांच कराने की सलाह दी गई।

फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में जांच के दौरान जिन लोगों में शुगर की समस्या पाई गई, उन्हें मुफ्त ग्लूकोमीटर उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपनी शुगर की नियमित निगरानी के लिए प्रोत्साहित करना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।

शिविर में जम सीकरी निवासी दीप नारायण सिंह, सुनील कुमार सिंह, देशराज, पैगंबरपुर निवासी अमित कुमार सिंह, विकास, संतोष कुमार तिवारी सहित कई लोगों ने पहुंचकर शुगर की जांच कराई। शिविर में लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से आम लोगों को समय पर जांच कराने की सुविधा मिलती है।

- Sponsored -

आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031