सीवान : अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम

Share

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, भाजपा नेताओं ने होलकर जी के जीवन मूल्यों को बताया प्रेरणास्रोत

सीवान। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के द्वारा शनिवार को अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम’ गान के साथ हुआ और मंच संचालन श्रीमती सुनीता जायसवाल ने किया।

होलकर जी का जीवन सेवा, समर्पण और सुशासन का प्रतीक: राहुल तिवारी

भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर मराठा शक्ति की संजीव प्रेरणा थीं। महज आठ वर्ष की उम्र में विवाह के बाद उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और जनसेवा में स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने नर्मदा तट की सुरक्षा की और मुगलों द्वारा क्षतिग्रस्त सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया।

महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा थीं होलकर: सच्चिदानंद

रायकार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता व एमएलसी सच्चिदानंद राय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में कई सामाजिक सुधारों को लागू किया। उन्होंने दहेज प्रथा के खिलाफ कानून, विधवाओं को गोद लेने की अनुमति और महिलाओं को शिक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर कार्य किया।राय ने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की सच्ची प्रतीक थीं और आज की सरकार को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव ने बताया ‘न्याय की देवी’

सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने समाज में विधवा पुनर्विवाह को नैतिक समर्थन दिया और अपने जीवन में धर्म, जाति, लिंग से ऊपर उठकर सेवा, न्याय और कल्याण को सर्वोपरि रखा।

प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं में दिखती है अहिल्याबाई की छवि

नगर परिषद उपसभापति श्रीमती किरण गुप्ता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया — सभी कार्यक्रम मानो अहिल्याबाई होलकर को समर्पित हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभारी लाल बाबू कुशवाहा ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर विकास, सुशासन और सांस्कृतिक चेतना की जीवंत प्रतीक थीं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में उनकी प्रतिमा का अवलोकन करना इस बात का प्रमाण है।

‘जहां धर्म है, वहीं न्याय है’: हैप्पी यादव

भाजपा जिला उपाध्यक्ष हैप्पी यादव ने होलकर जी के विचारों को साझा करते हुए कहा – “जहां धर्म है, वहीं न्याय है और वही मेरा मार्ग है। धर्म ही राजधर्म है और प्रजा ही सेवा है, सेवा ही मेरी पूजा है।” उन्होंने कहा कि आज सभी को अहिल्याबाई होलकर के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता हुए शामिल

इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:प्रदीप कुमार रोज, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, कुंदन सिंह, श्रीमती सुशीला देवी, जिला महामंत्री अनुराधा गुप्ता, जिला मंत्री आभा देवी, मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, प्रवक्ता देवेंद्र गुप्ता, संतोष रावत, अजय पांडे, रंजन श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका दुबे, श्रीमती नीलांजना त्रिपाठी, प्रियंका ओझा, प्रीति श्रॉफ, आशा रंजन, उषा बैठा, नीतीश कुशवाहा, सौरभ कुशवाहा, अजीत कुमार, आशुतोष चौबे आदि।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31