सीवान : 26 से 28 मई तक आयुष्मान कार्ड और वय वंदना कार्ड बनाने का महाअभियान

Share

डीएम ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव लगेगा शिविर; 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा वय वंदना कार्ड

सीवान। जिले में 26 मई से 28 मई तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए वय वंदना कार्ड बनाए जाएंगे। इस अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु समाहरणालय परिसर से प्रचार रथ को शनिवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गांव से लेकर शहर तक बनेगा कार्ड

जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित इस अभियान में जिले के हर गांव, पंचायत सरकार भवन, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, समाहरणालय, यहां तक कि मुख्य पार्कों और मॉर्निंग वॉक स्थलों पर भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लाभुक आधार कार्ड और राशन कार्ड लेकर पहुंचेंगे और मौके पर ही उनका आयुष्मान कार्ड या वय वंदना कार्ड बनाया जाएगा।

सभी अधिकारी करेंगे जिम्मेदारी से कार्य: डीएम

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इसे जमीन पर उतारने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा से कार्य करें।” उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को वार्ड स्तर पर माइक्रो प्लान बनाकर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

- Sponsored -

70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को मिलेगा विशेष लाभ

डीएम ने स्पष्ट किया कि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक, चाहे उनकी आर्थिक या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो, उन्हें वय वंदना कार्ड से लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही, अब तक छूटे हुए लाभार्थियों को भी इस अभियान के माध्यम से आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया जाएगा।

आशा, जीविका दीदी, वार्ड सदस्य निभाएंगे अहम भूमिका

शिविर आयोजन में सीएससी संचालक, आशा कार्यकर्ता, पंचायती राज सहायक, एवं अन्य स्थानीय ऑपरेटरों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। लाभार्थियों को शिविर तक लाने की जिम्मेदारी वार्ड सदस्य, जीविका दीदी, आशा और एएनएम को दी गई है।

जिला स्तर से लेकर पंचायत ग्राम तक बनी जिम्मेदारी

जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार एवं बायोमैट्रिक उपकरणों की व्यवस्था की जिम्मेदारी डीपीसी एवं आईटीटीएम को दी गई है। (कृष्ण मुरारी पांडेय की रिपोर्ट)

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031