सीवान : जयप्रकाश नगर और दीनदयाल नगर की सड़कें बता रही विकास की सच्चाई, नगर थाना रोड पर हर साल होता है लाखों का खर्च

Share

नगर परिषद वार्ड नंबर 30 : वार्ड 30 की पार्षद उर्मिला देवी, लेकिन क्षेत्र में सड़क और नाली का हाल बेहाल

सीवान : शहर के दरबार मस्जिद से लेकर सब्जी मंडी पुल तक फैला जयप्रकाश नगर और उसके बाद बड़ी मस्जिद तक का दीनदयाल नगर, दोनों ही वार्ड नंबर 30 के अंतर्गत आते हैं। इस वार्ड की जिम्मेदारी उर्मिला देवी, जो कि दिलीप कुमार की पत्नी हैं, संभाल रही हैं। लेकिन क्षेत्र की स्थिति देखकर कोई नहीं कह सकता कि यहां कोई जनप्रतिनिधि सक्रिय है।

हर साल बजट पास, हर साल काम शुरू… लेकिन हालात जस के तस

नगर थाना रोड पर हर साल नाली और सड़क की मरम्मत की योजना बनाई जाती है। लेकिन विकास नहीं दिखता है।सड़क के दोनों तरफ नालियां जाम है, पेवर ब्लॉक का काम सड़क के दोनों तरफ कहीं नहीं हुआ है, सड़क संकीर्ण हो गई है जिसकी वजह से दिन में इस रोड में भयंकर जाम लगता है।

“विकास नहीं दिखता, बस पार्षद का रुतबा बढ़ता जा रहा“

— स्थानीय निवासी रामप्रवेश यादव, जो पिछले 20 वर्षों से जयप्रकाश नगर में रहते हैं, कहते हैं,“हर हर साल सड़क बनता है, नालियों की मरम्मत होती है लेकिन विकास के इस नाम पर सिर्फ तिजोरी भरने का काम नगर परिषद के जिम्मेदारों द्वारा होता है ।” आनंदी देवी, जो दीनदयाल नगर की निवासी हैं, कहती हैं,“बारिश में तो घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। बारिश होने पर पानी और कीचड़ से भरी सड़कें जानलेवा हो जाती हैं।”

- Sponsored -

काम के नाम पर खानापूर्ति, सवाल उठे पारदर्शिता पर

लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और वार्ड पार्षद की मिलीभगत से खानापूर्ति कर दी जाती है। न कोई निरीक्षण होता है, न कोई फॉलो-अप।

नगर परिषद की चुप्पी, पार्षद का रवैया सवालों के घेरे में

जनता का सवाल: कब सुधरेगा वार्ड नंबर 30?

जयप्रकाश नगर और दीनदयाल नगर की जनता अब पूछ रही है कि अगर हर साल मरम्मत का बजट पास होता है, तो सड़कें क्यों नहीं बनतीं?क्या यह लापरवाही है या फिर सुनियोजित भ्रष्टाचार?

क्या कहते हैं नगर पार्षद उर्मिला देवी के पति सह प्रतिनिधि

थाना रोड में नाला निर्माण के लिए वर्क आर्डर पास करवा चुके हैं, आईसीसी नाना बनवाना है। शाहिद सराय के सौंदर्य करण का भी काम होगा। तेवर ब्लॉक का काम पुराना बटा से सहित सराय तक होगा, यह सभी काम शीघ्र ही शुरू होंगे।

दिलीप कुमार, पति सह प्रतिनिधि वार्ड पार्षद उर्मिला देवी, वार्ड नंबर 30

(ग्राउंड रिपोर्ट: कृष्ण मुरारी पांडेय)

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031