Siwan News: महराजगंज में पिता के सामने दिव्यांग पुत्र की गोली मारकर हत्या, बहन की भी सड़क हादसे में मौत

Share

शहीद चौक पर शव रखकर आक्रोशितों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

महाराजगंज।
थाना क्षेत्र के दूधी टोला गांव में मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे अपराधियों ने दिव्यांग युवक मुन्ना यादव (पुत्र शंकर यादव) को गोली मार दी। पिता-पुत्र गुमटीनुमा दुकान पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और सीने में दो गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशितों ने शव को महाराजगंज मुख्यालय स्थित शहीद चौक पर रखकर आगजनी की और सड़क जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के 12 घंटे बाद भी पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची।

लोगों ने मृतक के आश्रितों को आर्थिक मदद, पत्नी को नौकरी, बच्चों के भरण-पोषण की व्यवस्था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। इस दौरान बाजार की दुकानें भी बंद हो गईं।

स्थिति संभालने के लिए एसडीओ अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन कुमार, सीओ जितेंद्र पासवान समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मान-मनौवल के बाद मृतक की पत्नी को 23 हजार की तत्काल सहायता राशि दी गई और अन्य मदद का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद करीब 11.30 बजे जाम हट सका।

- Sponsored -

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक मुन्ना यादव स्वयं दिव्यांग थे। उनकी पत्नी देवती देवी और एक वर्षीय पुत्र भी दिव्यांग हैं। पूरा परिवार शव से लिपटकर विलाप करता रहा। इसी बीच मुन्ना की बहन मिंता देवी, जो भाई की हत्या की खबर सुन ससुराल से आ रही थी, तरवारा के पास पिकअप की टक्कर से मौत के घाट उतर गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सात आरोपी नामजद, एक हिरासत में
मृतक के भाई हीरालाल यादव ने सात लोगों को नामजद किया है। एसडीपीओ अमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031