Siwan: मुखिया रांधा साह की हत्या के विरोध में 12 दिसंबर को प्रतिवाद मार्च और एक दिवसीय धरना

Share

सिवान जिला मुखिया संघ ने एसडीओ सिवान सदर को सौंपी सूचना, न्याय की मांग तेज

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय l सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पतियाँव पंचायत के वर्तमान मुखिया रांधा साह की हत्या के विरोध में जिला मुखिया संघ सिवान ने बड़ा कदम उठाया है। संघ ने 12 दिसंबर 2025 को प्रतिवाद मार्च और एक दिवसीय धरना आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के संबंध में जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय भास्कर चौहान और सचिव संतोष कुमार साह ने सिवान सदर अनुमंडल पदाधिकारी को औपचारिक सूचना भी सौंपी है।

मालूम हो कि मुखिया रांधा साह की हत्या 03 दिसंबर 2025 को अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई थी, जिसके बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। न्याय और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुखिया संघ सड़क पर उतरने की तैयारी में है। संघ की ओर से बताया गया कि प्रतिवाद मार्च सिवान जिला परिषद के मुख्य गेट से शुरू होगा, जो जेपी चौक होते हुए गोपालगंज मोड़ तक जाएगा। इसके बाद अम्बेडकर पार्क में एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम 12 दिसंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह शांतिपूर्ण मार्च और धरना प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने तथा हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिला मुखिया संघ के सचिव ने एसडीओ को दिए पत्र में लिखा है कि लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की लड़ाई जारी रहेगी और जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मुखिया संघ ने जिले के सभी मुखियाओं व जनप्रतिनिधियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930