Wholesale Medicine: सिवान के ललित बस स्टैंड परिसर में खुली सान्वी मेडिकल एजेंसी, अंग्रेजी व आयुर्वेदिक दवाएं थोक में मिलेंगी

Share

खुरमाबाद क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा, शुक्रवार को विधिवत हुआ प्रतिष्ठान का उद्घाटन

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

शहर के ललित बस स्टैंड परिसर में शुक्रवार को सान्वी मेडिकल एजेंसी का विधिवत उद्घाटन किया गया। एजेंसी पर अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाओं की थोक बिक्री की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रतिष्ठान खुलने से खुरमाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के दवा दुकानदारों और लोगों को दवाओं की उपलब्धता में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन समारोह में जय माता दी इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मनोज कुमार सिंह और मां इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर मुन्ना कुमार के साथ सान्वी मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर प्रो. संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सान्वी मेडिकल एजेंसी में अंग्रेजी एवं आयुर्वेदिक दवाओं की थोक बिक्री की व्यवस्था की गई है। संचालकों के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ती दवाओं की जरूरत को देखते हुए प्रतिष्ठान की शुरुआत की गई है, जिससे आसपास के मेडिकल स्टोर संचालकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

- Sponsored -

इस अवसर पर प्रोपराइटर संजीव कुमार ने कहा कि खुरमाबाद क्षेत्र में होलसेल दवा एजेंसी शुरू करने का उद्देश्य आसपास के लोगों और दवा व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि एजेंसी में अंग्रेजी और आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में राजेश कुमार, अरुण कुमार, नीरज कुमार, दीपांशु कुमार, अंकुर कुमार, अरविंद कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आर्यन मोबाइल के अरुण कुमार (LIC, Siwan) सहित अन्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतिष्ठान के संचालकों ने बताया कि सान्वी मेडिकल एजेंसी ललित बस स्टैंड परिसर में स्थित है। यहां से खुरमाबाद और आसपास के क्षेत्र में दवाओं की थोक आपूर्ति को आसान बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी नई मेडिकल एजेंसी खुलने पर खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि इससे क्षेत्र में दवाओं की उपलब्धता को और मजबूती मिलेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930