Siwan Police: डिजिटल पुलिसिंग की ओर सिवान पुलिस का बड़ा कदम, PSM वेब पोर्टल के संचालन का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Share

थानों में कार्यप्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित, जिले के सभी नामित IT Officers व Assistants ने लिया प्रशिक्षण


इनसेट: 24 घंटे के विशेष अभियान में 25 अपराधी गिरफ्तार, 304.520 लीटर शराब जब्त, 51 वारंट का निष्पादन

क्राइम न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान।

बिहार पुलिस मुख्यालय (विधि व्यवस्था प्रभाग), पटना के निर्देश पर सिवान पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के नेतृत्व में गुरुवार को जिले के सभी नामित आईटी ऑफिसर्स एवं असिस्टेंट्स के लिए Police Station Management (PSM) Web Portal के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को PSM वेब पोर्टल के संचालन, उपयोग तथा इसके विभिन्न मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान थाना स्तर पर ऑनलाइन कार्य निष्पादन, अभिलेखों का डिजिटल संधारण, केस मैनेजमेंट, रिपोर्टिंग और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।

- Sponsored -

पुलिस अधीक्षक श्री झा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी थानों में PSM वेब पोर्टल का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है, ताकि पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, त्वरित और तकनीक आधारित बनाया जा सके। इससे आम लोगों को मिलने वाली पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा तथा शिकायतों और मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी।

बिहार पुलिस लगातार डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाकर आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में सिवान जिले में आयोजित यह प्रशिक्षण भविष्य में थाना स्तर पर ऑनलाइन कार्य संस्कृति को और मजबूत करेगा। प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न थानों से आए आईटी अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोर्टल के उपयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

इनसेट

24 घंटे में 25 अपराधी गिरफ्तार, 304.520 लीटर शराब बरामद

सिवान पुलिस ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ-साथ अपराध नियंत्रण अभियान में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 21 शराब तस्करी, दो वारंटी, एक हत्या तथा एक चोरी के आरोपी शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान पुलिस ने 304.520 लीटर अवैध शराब बरामद की, 51 वारंटों का निष्पादन किया तथा 43,500 रुपये जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा चार दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए।

सिवान पुलिस ने आम नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 अथवा सिवान पुलिस हेल्पलाइन 9031683607 पर सूचना देने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार सक्रिय और तत्पर है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30