JDU Siwan: संगठन को मजबूत बनाना ही लक्ष्य, मिलजुल कर काम करें कार्यकर्ता: जिशु सिंह

Share

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक, कहा– सभी का होगा मूल्यांकन और मिलेगा सम्मान

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सीवान
सीवान। जदयू के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के हित में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा, तभी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जदयू के हर कार्यकर्ता का समय-समय पर मूल्यांकन किया जाएगा और उनके योगदान के अनुसार उन्हें उचित सम्मान भी दिया जाएगा।

बुधवार को शहर के न्यू परिषदन में आयोजित बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष जिशु सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने सभी से एक-एक कर उनकी राय जानी और पूछा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक का माहौल संवादात्मक रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर अपनी बात रखी।

जिशु सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत होती है। अगर कार्यकर्ता सक्रिय और समर्पित रहेंगे तो किसी भी चुनौती का सामना आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मेहनत और समर्पण को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा, बल्कि समय आने पर उन्हें उचित पहचान और जिम्मेदारी दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की जो परंपरा बनी है, उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसके लिए जरूरी है कि पार्टी का हर सदस्य अपनी भूमिका को समझे और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करे।

बैठक में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया और जिलाध्यक्ष के विचारों का समर्थन किया। इस मौके पर जदयू प्रवक्ता सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता प्रमोद प्रियदर्शी, सिवान सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी देवी के प्रतिनिधि राकेश पटेल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बबलू चौहान, अरस्तु कुशवाहा और राहुल कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस तरह की बैठकें आगे भी जारी रहेंगी, ताकि हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930