सीवान: महाराजगंज में टॉप 10 अपराधी बुलेट सिंह उर्फ बलबन सिंह गिरफ्तार

Share

पुलिस को लंबे समय से थी तलाश, कई गंभीर मामलों में था फरार अभियुक्त

महाराजगंज (सिवान)।
जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल और कई संगीन मामलों का वांछित अभियुक्त बुलेट सिंह उर्फ बलबन सिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की रात महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली गांव में उसके आवास पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से उसे धर दबोचा गया।

एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में चली सफल कार्रवाई
इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व स्वयं महाराजगंज के एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने किया। उन्होंने बताया कि बुलेट सिंह लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसके खिलाफ कई संगीन अपराध जैसे लूट, रंगदारी, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे दर्जनों मामले दर्ज हैं।

कई बार बच निकला था पुलिस के हाथों से
एसडीपीओ ने बताया कि बुलेट सिंह की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में कई बार छापेमारी की गई, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने घर लौटा है। इस सूचना की पुष्टि होने के बाद सोमवार की देर रात पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के तुरंत बाद अभियुक्त को थाना लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। प्राथमिक औपचारिकताओं के बाद मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता
एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने इसे अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बल मिलेगा और अपराध पर अंकुश लगेगा।

- Sponsored -

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30