देवरिया : रंजिश में आधी रात अधेड़ को मारी गोली: दरवाजे पर चढ़कर हमला, हालत गंभीर

Share

खोराराम गांव में तीन हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम,

बेटे के विवाद को बताया गोली मारने की वजह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

देवरिया | खोराराम

सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम गांव में सोमवार देर रात आपसी रंजिश में अधेड़ विजय यादव (50) को उनके ही घर के दरवाजे पर चढ़कर गोली मार दी गई। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल विजय को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।

दरवाजे पर सो रहे थे अधेड़, हमलावरों ने नाम लेकर दी धमकी और चलाई गोली

घटना सोमवार रात लगभग 12 बजे की है। विजय यादव अपने दरवाजे पर खाट पर लेटे थे, तभी तीन युवक वहां पहुंचे और कुछ दिन पूर्व उनके बेटे से हुए विवाद का जिक्र करते हुए उलझ गए। बातचीत के दौरान एक युवक ने असलहा निकालकर विजय पर फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी और वे तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जब तक बाहर निकलते, हमलावर फरार हो चुके थे।

- Sponsored -

बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत चिंताजनक

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की सुरक्षा में घायल का इलाज चल रहा है।

हमले में बेटे के पुराने विवाद को वजह बता रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले विजय यादव के बेटे और आरोपितों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश को लेकर हमला किया गया। पुलिस को शक है कि हमलावर इसी घटना से नाराज होकर पहले से योजना बनाकर आए थे।

तीन नामजद, कुछ अज्ञात पर जानलेवा हमले का केस दर्ज

घटना के संबंध में विजय यादव की पत्नी बिंदु यादव की तहरीर पर पुलिस ने बजरंगी विश्वकर्मा, मानस मिश्र, विपुल विश्वकर्मा (सभी निवासी लंगड़ी देवरिया) समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।

एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे, तीन टीमें गठित

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अरविंद कुमार वर्मा रात में ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज में घायल से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा, “आरोपितों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।”पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031