सिवान का मौनिया बाबा राजकीय मेला : सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बिखेरा जलवा, अखाड़ाधारी हुए सम्मानित

Share

बिहार डेस्क l केएमपी भारत l पटना

महाराजगंज | संवाददाता

महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में मंगलवार को मौनिया बाबा राजकीय मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन सीवान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, पूर्व विधायक हेम नारायण साह, डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश, एसपी मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

सांसद बोले- अगले साल और भव्य होगा आयोजन

सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि राजकीय दर्जा मिलने के बाद यह पहला आयोजन है। आने वाले वर्षों में इसे और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, ताकि यह मेला राष्ट्रीय उत्सव का रूप ले सके। उन्होंने मौनिया बाबा को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक बताया और कहा कि श्रद्धालुओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो चुकी है।

मंच पर कलाकारों का जलवा

कार्यक्रम में राम आयेंगे फेम गायिका स्वाति मिश्रा, विपिन मिश्रा, गौरी कला मंडप वाराणसी, अंबिका फाउंडेशन पटना, किशन बरनवाल, रमेश सजल, आख्या शर्मा, मनन गिरि, सुनीता साक्षी और अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां बांधा।

विभागीय प्रदर्शनी और जागरूकता

महोत्सव में कृषि, स्वास्थ्य, जीविका, निर्वाचन व कला संस्कृति विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के तहत डीएम, एसपी और सांसद ने लोगों को शपथ दिलाई और गुब्बारे उड़ाकर संदेश दिया।

- Sponsored -

अखाड़ाधारियों का सम्मान

मेले में आए अखाड़ाधारियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह मेला सिर्फ सांस्कृतिक और धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी जोड़ने का माध्यम है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30