आरा में राहुल गांधी से भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, दिखाया काला झंडा, राहुल ने मुस्कान और चॉकलेट से दिया जवाब

Share

सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

आरा। ओपी पांडेय

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शनिवार को भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में अचानक सियासी माहौल गरमा गया। नागरी प्रचारिणी के पास जैसे ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला पहुंचा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा लहराते हुए “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए।

सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और प्रदर्शनकारियों को रोकने लगे, लेकिन राहुल गांधी ने हाथ उठाकर सुरक्षा रोक दी और खुद कार्यकर्ताओं को पास बुला लिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए पूछा– “क्यों कर रहे हो विरोध?”। जवाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की माता जी का अपमान किया गया है और राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

राहुल ने इस विवादित माहौल में भी संयम और मुस्कान बनाए रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की ओर चॉकलेट बढ़ा दी और फ्लाइंग किस देते हुए काफिले को आगे बढ़ा दिया। यह नजारा देखकर समर्थक और राहगीर भी हैरान रह गए—जहां एक ओर विरोधी नारेबाजी कर रहे थे, वहीं राहुल गांधी अपनी चिर-परिचित शैली में मुस्कुराकर जवाब दे रहे थे।

इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता “मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए स्थल छोड़ गए। इधर कांग्रेस और राजद समर्थक राहुल के अंदाज़ की चर्चा करते रहे। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि भोजपुर की धरती से विरोध की शुरुआत होने पर उसका असर पूरे प्रदेश की राजनीति पर पड़ता है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031