Siwan News: दीपावली और छठ पर शिक्षाविदों और साहित्यकारों की अपील — “मिलजुलकर और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं पर्व”

Share

आरएसयू, आरकेएस और एसके कॉलेज के सचिव-डायरेक्टर के साथ जनवादी लेखक संघ व भोजपुरी विकास मंडल के अध्यक्षों ने दी शुभकामनाएं

बिहार न्यूज़ डेस्क। पटना

केएमपी भारत न्यूज़ l सिवान/सारण। प्रकाश और आस्था के दो बड़े पर्व दीपावली और छठ महापर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। इसी बीच शिक्षा, साहित्य और संस्कृति जगत से जुड़े कई प्रमुख हस्तियों ने लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है।

बसंतपुर स्थित आर एस यू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के सचिव प्रोफेसर उपेंद्रनाथ यादव और कॉलेज के डायरेक्टर सुशांत किशोर ने कहा कि दीपों का यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। सभी लोग अपने परिवार और समाज में प्रेम, सहयोग और एकता का संदेश फैलाएं।

जनता बाजार, लहलादपुर (सारण) स्थित आर के एस कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी तथा तरवारा, सिवान के एस के कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से भी छात्रों और शिक्षकों के बीच पर्व की रौनक देखने को मिली।

इसी क्रम में जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष, प्रसिद्ध शायर उस्ताद कमर शिवानी और भोजपुरी विकास मंडल के अध्यक्ष युगल किशोर दुबे ने भी आम जनता को दीपावली और छठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “त्योहार सिर्फ आनंद का नहीं, बल्कि एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक विरासत के उत्सव का अवसर है।”

- Sponsored -

सभी ने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण का ध्यान रखते हुए, बिना किसी भेदभाव के, मिलजुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930