Siwan Politics: जदयू का सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर, गांव-गांव तक संगठन मजबूत करने की रणनीति

Share

सिवान जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक, जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह बोले—नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सिवान। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सिवान जिला कार्यालय में मंगलवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह ने की। इसमें सभी विधानसभा प्रभारी और प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करना और इसमें और तेजी लाने की रणनीति तय करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के लिए केवल संख्या बढ़ाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह गांव-गांव जाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस अभियान के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। इससे जनता का विश्वास पार्टी के प्रति और मजबूत होगा।

उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों और विधानसभा प्रभारियों से लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि तय समय सीमा के भीतर सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन की मजबूती ही आने वाले समय में पार्टी की सफलता की कुंजी होगी।

जिला संगठन प्रभारी प्रमोद कुमार पटेल ने अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना चाहिए। वहीं जिला प्रवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी की विचारधारा और उपलब्धियों को सरल भाषा में जनता के सामने रखना जरूरी है।

बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रमोद पासवान, पशुपतिनाथ पटेल, अरविंद पटेल, मोहन प्रसाद राजभर, मुर्तुजा अली पैगाम, विजय प्रसाद वर्मा, परमानंद सिंह उर्फ मोटे सिंह, कुंजबिहारी सिंह, प्रभुनाथ महतो, सतेंद्र सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, विजय ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, ओम प्रकाश राम, बैद्यनाथ महतो, कृष्णा पटेल सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031