Siwan: बड़हरिया में VB-G RAM G मिशन पर विधानसभा सम्मेलन, रोजगार व आजीविका की गारंटी पर हुआ मंथन

Share

दारौंदा विधायक व्यास सिंह बोले—ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। बड़हरिया (सिवान)।
VB-G RAM G विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर राम जानकी मठ, बड़हरिया में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। https://youtu.be/BCwVRJH93oE?si=GGvlq3LysEeYpYPi

सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत स्तर के जनसेवक, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका के अवसर और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को जमीनी स्तर तक पहुंचाना रहा।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि दारौंदा विधानसभा के भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह रहे। उन्होंने VB-G RAM G मिशन की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह मिशन ग्रामीण युवाओं, किसानों, महिलाओं और कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए रोजगार की गारंटी और स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब गांव मजबूत होंगे और गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं गांव, गरीब, किसान और युवाओं को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं। VB-G RAM G मिशन के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और पलायन पर रोक लगेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

- Sponsored -

इससे पूर्व कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्र ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई, इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों पर भी माल्यार्पण किया गया।

सम्मेलन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यम सिंह सोनू, कुंदन सिंह, धनंजय सिंह, जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश राम, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमाशंकर शाह, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, जिला मंत्री विजय चौधरी और पंकज किशोर सिंह ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि VB-G RAM G मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, कौशल विकास और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने की, जबकि संचालन विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक जयप्रकाश गौतम ने किया। कार्यक्रम में सुरेश कुमार, संजय मुखिया, सरोज पाठक, आदर्श पांडेय, शिवनाथ कुशवाहा (पूर्व सरपंच), युवा नेता हरकेश चौहान, संजय प्रसाद, सुरेश सिंह, देवेंद्र सिंह, मनोज कुशवाहा, लालबाबू तिवारी सहित विभिन्न पंचायतों के मुखिया, सरपंच समिति के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य और मंडल महिला मोर्चा के सदस्य भी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में सभी ने VB-G RAM G मिशन को सफल बनाने और ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930