Condolence: असमय निधन से शोक की लहर, बंगरा गांव में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share

निःशुल्क शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों ने जताया दुख, परिवार को धैर्य देने की प्रार्थना

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। महाराजगंज (सीवान) :

महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव में एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिवार, बंगरा द्वारा संचालित निःशुल्क शिक्षण कार्य से जुड़े लोगों ने गांव निवासी एवं शिक्षा विभाग की वरीय लिपिक पूनम कुमारी के पति, पंचायत राज तेघड़ा के सरपंच नागेन्द्र किशोर सिंह अनुज के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, सिवान शाखा के जिला प्रवक्ता ने कहा कि स्व. अमरेंद्र कुमार सिंह के निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

शोक सभा में शिक्षण कार्य प्रमुख जगेश्वर पाण्डेय ने भी अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत व्यक्ति का सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। इस दौरान शिक्षिका खुशी, बबली कुमारी, पीयूष, आदित्य कुमार, ऋतिक सिंह समेत दर्जनों बच्चे और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार के लिए धैर्य की कामना की। माहौल गमगीन रहा और हर किसी की आंखें नम दिखीं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031