Ram Janm Mahotsav: गांधी मैदान में गूंजा रामनाम: दूसरे दिन शिव विवाह प्रसंग ने बांधा समां

Share

जबलपुर से आईं शिरोमणी दूबे ने संगीतमय रामकथा में किया भगवान शंकर के श्रृंगार का भावपूर्ण वर्णन

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

कृष्ण मुरारी पांडेय। सीवान।

शहर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे श्री राम जन्म महोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। जबलपुर से पधारी संगीतमय रामकथा वाचिका श्रीमती शिरोमणी दूबे ने शिव विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। https://youtu.be/ROhNbf1WlAQ?si=OZsQBle3kg8yn00d

अपने मधुर स्वर और प्रभावशाली शैली में उन्होंने भगवान शंकर के श्रृंगार का ऐसा सजीव चित्रण किया कि पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। https://youtu.be/RjJA9Qy4yNA?si=8YsiKa7Txgl4wOzf

कथा के दौरान श्रीमती दूबे ने कहा कि व्यक्ति का कार्य केवल संकल्प लेना और प्रयास करना है, उसे पूर्ण करना भगवान के हाथ में होता है। इस संदेश ने श्रोताओं के बीच गहरी आध्यात्मिक छाप छोड़ी। जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ती गई, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर जयकारे लगाने लगे और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

27 मार्च तक चलेगा महोत्सव, प्रतिदिन होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम
गौरतलब है कि गांधी मैदान में श्री राम जन्म महोत्सव का भव्य शुभारंभ 19 मार्च 2026 से हो चुका है, जो 27 मार्च तक चलेगा। वर्ष 1978 (विक्रम संवत् 2034) में स्थापित यह महोत्सव इस वर्ष अपने 49वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः कालीन पूजन एवं मानस का नवाहून पाठ आचार्य विरेन्द्र पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं दिन और रात्रि में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध संत, महात्मा और प्रवचनकर्ताओं के प्रवचन आयोजित हो रहे हैं।

देशभर से पहुंचे विद्वान प्रवचनकर्ता
इस आयोजन में कानपुर से राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता पं. आलोक कुमार मिश्रा, जबलपुर से संगीतमय रामकथा वाचिका श्रीमती शिरोमणी दूबे, अयोध्या धाम से मानस व्याख्याता पं. प्रहलाद मिश्रा तथा वाराणसी से मानस मधुकर पं. रामेश्वर उपाध्याय जैसे प्रतिष्ठित विद्वान अपनी वाणी से श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म का संदेश दे रहे हैं।

विशेष रूप से संध्या के समय होने वाला श्रीमती दूबे का संगीतमय प्रवचन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन कथा सुनने के लिए गांधी मैदान पहुंच रहे हैं।

27 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
महोत्सव का समापन 27 मार्च 2026 को होगा। इस दिन दोपहर 1 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा गांधी मैदान से निकाली जाएगी, जो शहर के पूर्व निर्धारित मार्गों से होते हुए पुनः गांधी मैदान में ही समाप्त होगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

आयोजन में कई लोग निभा रहे अहम भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सुनील दत्त शुक्ला, सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू सरैया के साथ संरक्षक मंडल के शिवनाथ सिंह, रंग बहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना जी, सतीश सिंह, गोपाल फार्मा के प्रबंधक विवेक लाल एवं भाजपा नेत्री लिसा लाल सहित कई गणमान्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का यह संगम सीवान के धार्मिक वातावरण को और अधिक सजीव बना रहा है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31