Breaking News: सीवान नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर में हसनपुरा में तैनात सहायक तकनीकी प्रबंधक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

Share

हसनपुरा में तैनात सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक टीम जुटी, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच


सेंट्रल डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। सीवान।

सीवान के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार को एक महिला अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हसनपुरा में तैनात सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी (मूल निवासी वैशाली) का शव उनके किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, सृष्टि कुमारी लक्ष्मीपुर में अकेले किराए के मकान में रह रही थीं। मंगलवार को जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने मकान मालिक की मदद से दरवाजा खुलवाया, जहां अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। कमरे के अंदर उनका शव फंदे से लटका हुआ था। तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। कमरे की स्थिति, सामान और अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। यह आत्महत्या है या किसी साजिश का हिस्सा, इसकी जांच हर पहलू से की जा रही है। मृतका के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और व्यक्तिगत गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके बयान के बाद कई महत्वपूर्ण बातें सामने आ सकती हैं।

घटना के बाद लक्ष्मीपुर सहित पूरे नगर थाना क्षेत्र में शोक और चर्चाओं का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930