Crime Update: सीवान में थार से कुचलकर डीलर की हत्या, CCTV से खुला राज; गाड़ी समेत आरोपी गिरफ्तार

Share

बड़हरिया के मुर्गियाटोला की घटना; गोरखपुर में इलाज के दौरान हुई थी मौत, तकनीकी जांच से पुलिस ने सुलझाया मामला

क्राइम डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता। बड़हरिया (सीवान)
बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गियाटोला में डीलर एवं सामाजिक कार्यकर्ता फारुख खान की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना को अंजाम देने वाली थार गाड़ी और उसके मालिक हमजा अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विस्तृत जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।

जानकारी के अनुसार, मुर्गियाटोला निवासी फारुख खान को कर्बला के समीप एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया, जहां 21 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। साथ ही सड़क किनारे लगे अन्य कैमरों से भी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि घटना को काले रंग की थार गाड़ी ने अंजाम दिया है।

इसके बाद पुलिस ने वाहन के नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। अनुसंधान में पता चला कि उक्त थार गाड़ी पंचरुखी थाना क्षेत्र के पेंगवारा गांव के रहने वाले हमजा अली खान के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया।

- Sponsored -

थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि “सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।”

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930