Seva And Sanskar: एक माह में जनसेवा का बड़ा अभियान बना “मां का प्रसाद”, अब उठी “एक परिवार, एक प्रसाद सहयोग” और “मां के प्रसाद मित्र” बनाने की मांग

Share

विदुरती हाता हनुमान मंदिर में उमड़ी भीड़, राहगीरों से लेकर बच्चों तक को बांटा गया प्रसाद और पानी

संजीव कुमार l पटना/सिवान।

धर्म अध्यात्म डेस्क l केएमपी भारत l पटना

केएमपी भारत डिजिटल न्यूज़ चैनल की पहल पर शुरू किया गया “हर शनिवार मां का प्रसाद” अभियान अब जनसहभागिता का स्वरूप लेने लगा है। 23 मई से लगातार प्रत्येक शनिवार चल रहे इस सेवा अभियान ने शनिवार को अपना एक माह पूरा कर लिया। इस अवसर पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विदुरती हाता हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, राहगीर और स्थानीय लोग शामिल हुए। https://youtu.be/xoS03NtC0XQ?si=DLTbAhvPCCP-m0F2

दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक चले वितरण कार्यक्रम के दौरान गोपालगंज से सिवान तथा सिवान से गोपालगंज आने-जाने वाले राहगीरों को वाहन रोककर प्रसाद वितरित किया गया। बस, कार और ट्रकों में सफर कर रहे यात्रियों को भी प्रसाद के पैकेट के साथ पानी की बोतल दी गई। प्रसाद पाकर लोगों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दे रही थी। सबसे अधिक उत्साह वहां मौजूद सैकड़ों बच्चों में देखने को मिला। https://youtu.be/YyxWmM-4WSo?si=wqazUojQdMSgDtpe

कार्यक्रम में बौद्धिक विकास मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्य किशोर कुमार पांडेय, राजेंद्र कॉलेज, छपरा के पूर्व प्राचार्य डॉ. उदय शंकर पांडेय, भाजपा नेत्री श्रीमती लिसा लाल, गोपाल फार्मा एंड वैक्सीन स्पेशलिटी के डायरेक्टर विवेक लाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। https://youtu.be/DicSSJrIr9I?si=iO7d86FEVD0Ckazs

- Sponsored -

इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे लोगों ने आयोजकों को कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने अपील की कि इस पहल को “एक परिवार, एक प्रसाद सहयोग” अभियान के रूप में भी चलाया जाए, ताकि लोग अपने माता-पिता की पुण्यतिथि, जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर प्रसाद वितरण को प्रायोजित कर सकें।

कुछ लोगों ने संस्था से “मां के प्रसाद मित्र” नाम से स्थायी सहयोगी सदस्य बनाने की भी मांग की, जिससे अधिक लोग नियमित रूप से इस सेवा कार्य से जुड़ सकें। https://youtu.be/ZnqidMMS-VI?si=i43UEyhYoydlfriy

पूर्व प्राचार्य किशोर कुमार पांडेय ने कहा, “यह अभियान केवल प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संस्कार की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन रहा है।”

डॉ. उदय शंकर पांडेय ने कहा, “जरूरतमंदों और राहगीरों के बीच प्रसाद वितरण का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे प्रयासों को व्यापक जनसमर्थन मिलना चाहिए।”

भाजपा नेत्री श्रीमती लीशा लाल ने कहा, “मां का प्रसाद अभियान सेवा, संवेदना और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। जिस तरह राहगीरों, बच्चों और जरूरतमंदों तक प्रसाद पहुंचाया जा रहा है, वह वास्तव में सराहनीय है।”

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्र ने कहा, “किसी भी समाज की पहचान उसकी सेवा भावना से होती है। ‘हर शनिवार मां का प्रसाद’ अभियान न केवल लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ रहा है, बल्कि मानवता की सेवा का भी संदेश दे रहा है।”

केएमपी भारत के बिहार हेड कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया, “भविष्य में अभियान के स्थायी सहयोगियों को सम्मानित करने की योजना है। संस्था इस दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनसेवा अभियान से जुड़ सकें।”

उन्होंने कहा कि केएमपी भारत “खबर, अब डिजिटल की ताकत के साथ” के संकल्प के तहत शुरू किया गया यह अभियान आने वाले दिनों में और व्यापक स्वरूप ग्रहण करेगा तथा जनसहयोग से इसे एक बड़े सामाजिक आंदोलन के रूप में विकसित किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930