Public Welfare: मां के प्रसाद वितरण अभियान का पांचवां सप्ताह: समाजसेवियों ने कहा— जनसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं

Share

केएमपी भारत डिजिटल की पहल पर सैकड़ों राहगीरों के बीच बांटा गया मां का प्रसाद और पानी, जनप्रतिनिधियों ने सराहा अभियान

धर्म अध्यात्म न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

संवाददाता l सिवान
सिवान। केएमपी भारत डिजिटल न्यूज़ चैनल की पहल पर चलाए जा रहे “मां के प्रसाद वितरण अभियान” का पांचवां सप्ताह शनिवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों राहगीरों और जरूरतमंद लोगों के बीच मां का प्रसाद एवं पानी की बोतलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों ने भाग लेकर इस पहल की सराहना की। https://www.facebook.com/share/v/1JJT2PQ7t8/

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्र ने कहा कि “इस भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचाने का यह अभियान काफी सराहनीय है। समाज के प्रति ऐसी जिम्मेदारी निभाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। केएमपी भारत डिजिटल ने जनहित में एक सकारात्मक उदाहरण पेश किया है।”

पूर्व नगर पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि “मां का प्रसाद बांटना केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि सेवा और मानवता का संदेश भी है। यह अभियान लोगों के लिए राहत और प्रेरणा दोनों बन रहा है।”

कार्यक्रम प्रभारी एवं गोपाल फार्मा एंड वैक्सीन स्पेशलिटी के डायरेक्टर विवेक लाल ने बताया कि “इस अभियान का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण नहीं, बल्कि लोगों को गर्मी से राहत देना और सेवा भाव को बढ़ावा देना है। आगे भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

भाजपा नेत्री लिसा लाल ने कहा कि “समाज में इस तरह के कार्य लोगों के बीच एकता, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी सफलता है।”

केएमपी भारत डिजिटल के स्टेट ब्यूरो कृष्ण मुरारी पांडेय ने बताया कि “तपती गर्मी और उमस भरे मौसम में राहगीरों को थोड़ी राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई थी। हर सप्ताह इस पहल को मिल रहे समर्थन से यह और मजबूत हो रहा है।”

मौजूद लोगों ने इस अभियान की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि जनहित में उठाया गया यह कदम बेहद सार्थक और प्रेरणादायक है। लोगों ने मांग की कि यह सेवा कार्य आगे भी इसी तरह जारी रहना चाहिए।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31