गोपालगंज: उसरी बाजार में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर पर छापा: 42 प्रकार की दवाएं जब्त

Share

एक संदिग्ध दवा जांच के लिए भेजी गई

ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने पटेल मेडिकल में मारा छापा, एक लाख की दवाएं बरामद, क्रय-विक्रय के कई कच्चे बिल और दस्तावेज जब्त

गोपालगंज (ब्यूरो)। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र स्थित उसरी बाजार में गुरुवार को औषधि नियंत्रण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर विभाग ने करीब एक लाख रुपये मूल्य की 42 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त की। वहीं, एक संदिग्ध दवा को जांच के लिए पटना स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।

बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, टीम के पहुंचते ही मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, पटेल मेडिकल नामक दुकान में बिना किसी वैध दवा लाइसेंस के दवाओं का कारोबार किया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर ड्रग विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर और मुकेश कुमार राउत के नेतृत्व में टीम गठित की।टीम जैसे ही मेडिकल स्टोर पहुंची, वहां अफरातफरी मच गई। दुकानदार मौके से बचने की कोशिश करता नजर आया। लेकिन टीम ने सख्ती से जांच करते हुए दवाओं के स्टॉक और दस्तावेजों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान एक संदिग्ध दवा बरामद की गई, जिसे सैंपल के तौर पर पटना स्थित ड्रग टेस्टिंग लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल संचालक दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित कोई वैध कागजात या रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा सका। टीम ने मौके से कई रफ स्टीमेट, कच्चे बिल और दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

छापेमारी करीब दो घंटे तक चली।ड्रग विभाग ने की सख्त चेतावनी, बिना लाइसेंस कारोबार दंडनीय अपराध

ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर ने बताया कि बिना लाइसेंस के दवाओं का व्यापार करना कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब्त की गई सभी 42 दवाओं और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस छापेमारी के दौरान बैकुंठपुर थाना पुलिस की टीम और सहायक अमर कुमार भी मौजूद रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी अवैध दुकानों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31