Siwan News: लंबित योजनाओं के निष्पादन में तेजी लाएं अधिकारी, समय सीमा में पूरा करें प्राथमिकता वाले काम

Share

डीएम विजय प्रकाश मीणा ने प्राथमिकता समन्वय बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा की

आपसी समन्वय से समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

डिजिटल न्यूज़ डेस्क l केएमपी भारत l पटना

- Sponsored -

संवाददाता l सिवान।

समाहरणालय के संवाद कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में प्राथमिकता समन्वय की बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित प्राथमिकता वाले कार्यों, महत्वपूर्ण लंबित मामलों, योजनाओं की प्रगति और आवश्यक कार्रवाई से जुड़े बिंदुओं को PPT के माध्यम से प्रस्तुत किया। डीएम ने विभागवार प्रस्तुतियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, विद्युत, भवन निर्माण, पीएचईडी सहित अन्य विभागों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और लंबित मामलों के कारणों पर भी चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राथमिकता वाले कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

डीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं और आम लोगों से सीधे जुड़े मामलों के क्रियान्वयन में विशेष तत्परता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों को चिह्नित कर उनके निष्पादन के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।

- Sponsored -

विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

बैठक में जिलाधिकारी ने अंतर विभागीय समन्वय से जुड़े मामलों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के क्रियान्वयन में एक से अधिक विभागों की भूमिका है, उनमें संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। विभागीय स्तर पर समन्वय की कमी के कारण किसी योजना या जनहित के कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, पंचायत सरकार भवन सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण एवं लंबित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने इन योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान देने तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति की समीक्षा करने और सामने आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को कहा गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के प्राथमिक मुद्दों पर चर्चा के बाद उनके अनुपालन, निष्पादन और समयबद्ध कार्रवाई को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्राथमिकता वाले कार्यों पर लगातार नजर रखने और निर्धारित समय में लक्ष्य हासिल करने को कहा।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सिवान, उप विकास आयुक्त सिवान, भूमि सुधार उप समाहर्ता सिवान सदर, विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अभियंता, सिवान सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930