RTE Admission: निजी स्कूलों में मुफ्त नामांकन का मौका, आज आखिरी तारीख

Share

ज्ञानदीप पोर्टल के जरिए RTE के तहत 25% सीटों पर दाखिला, अभिभावकों में बढ़ी हलचल

एजुकेशन डेस्क l केएमपी भारत l पटना

सिवान | कृष्ण मुरारी पांडेय
शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का सुनहरा अवसर आज समाप्त हो रहा है। शिक्षा विभाग, सिवान द्वारा संचालित ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से अलाभकारी समूह (DG) एवं कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों के नामांकन के लिए 30 अप्रैल 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। ऐसे में अंतिम दिन पोर्टल पर अभिभावकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है।


25% सीटों पर मुफ्त दाखिला, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को राहत
RTE की धारा 12 (1) (C) के तहत निजी विद्यालयों में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के पिछड़े तबकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे शामिल हैं, जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 1 लाख रुपए तक है।

वहीं, कमजोर वर्ग (EWS) के तहत सभी वर्गों के वे बच्चे पात्र हैं, जिनके माता-पिता की वार्षिक आय 2 लाख रुपए से कम है।


आयु सीमा तय, केवल पात्र बच्चे ही कर सकेंगे आवेदन
नामांकन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। वैसे बच्चे जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2026 तक 6 वर्ष से अधिक है, वे आवेदन कर सकते हैं। यानी 2 अप्रैल 2018 से 1 अप्रैल 2020 के बीच जन्मे बच्चे ही इस प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे।

- Sponsored -

ये दस्तावेज जरूरी, बिना इनके आवेदन अधूरा
ऑनलाइन आवेदन करते समय अभिभावकों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, अभिभावक का आधार कार्ड और बच्चे का हालिया पासपोर्ट साइज फोटो (50 KB) शामिल है।


ऐसे करें आवेदन, मोबाइल नंबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभिभावक अपने मोबाइल नंबर के जरिए ज्ञानदीप पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी SMS के माध्यम से भेजी जाती है, जिसके जरिए लॉगिन कर नामांकन फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन के दौरान अभिभावक के आधार कार्ड का सत्यापन अनिवार्य है, जबकि बच्चे का आधार वैकल्पिक रखा गया है।


ये हैं आगे की महत्वपूर्ण तिथियां

  • पंजीकरण: 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026
  • सत्यापन: 17 अप्रैल से 2 मई 2026
  • स्कूल आवंटन: 5 मई 2026 तक
  • नामांकन प्रक्रिया: 6 मई से 21 मई 2026 तक

हेल्पलाइन जारी, किसी भी समस्या पर लें सहायता
शिक्षा विभाग ने अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18003454417 और 14417 जारी किया है। साथ ही [email protected] ईमेल आईडी पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा..
जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपने बच्चों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके।



Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930